जहां उन्हें पाकिस्तान सरकार ने गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया। 16 साल जेल में रहने के बाद तिलक राज भारत लौटे तो उनके भाइयों ने उनकी सारी संपत्ति पर कब्जा कर लिया। तिलक राज ने बताया पाकिस्तान में सजा के दौरान माता- पिता भी इस दुनिया से चले गए।भाईयों से संपत्ति वापस पाने और न्याय की गुहार के लिए तिलक राज ने एसडीएम आरएस पुरा, अनुराधा ठाकुर को शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम ने राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किया। अधिकारियों को कहा गया कि तिलक राज के पूर्वजों के रिकॉर्ड के आधार पर उनके लिए डोमिसाइल सर्टिफिकेट जारी किया जाए और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। साथ ही उनके भाइयों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। इस कदम से तिलक राज को अपने हक और संपत्ति के मामलों में न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
