Search
Close this search box.

उत्तराखंड के चमोली में भीषण हिमस्खलन, बीआरओ के 41 मजदूर फंसे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिमस्खलन

Image Source : INDIA TV
हिमस्खलन

Avalanche Uttarakhand: उत्तराखंड के चमोली में भीषण हिमस्खलन में 57 मजदूर दब गए। जिस इलाके में हिमस्खलन हुआ वहां सड़क निर्माण का काम चल रहा था। चमोली के माणा  स्थित बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) के कैंप के पास ग्लेशियर फटने से यह बड़ा हादसा हुआ। 57 में से 16 मजदूरों को बचा लिया गया है। मौके पर राहत और बचाव दल को भेजने की कोशिश जारी है। भारी बर्फबारी के चलते राहत और बचाव कार्य शुरू करने में परेशानी आ रही है।

घायल मजदूरों को माणा आर्मी कैंप में भेजा गया

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता IG नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि बार्डर इलाके माणा में सीमा सड़क संगठन (BRO) के कैंप के पास भीषण हिमस्खलन हुआ है। इस हिमस्खल की चपेट में आकर 57 मजदूर फंस गए। इनमें से 16 मजदूरों को बचा लिया गया है। हालत गंभीर होने के चलते इन्हें माणा के पास आर्मी के कैंप में भेज दिया गया है। इस बीच, BRO(सीमा सड़क संगठन) के अधिशासी अभियंता CR मीना ने बताया कि मौके पर 57 मजदूर मौजूद थे। तीन से चार एंबुलेंस भी भेजी गई हैं, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण बचाव दल को वहां पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने बताया था कि चमोली जिले में माना गांव से आगे ग्लेशियर फटने से 57 मजदूर फंसे हुए हैं। मौसम खराब होने की वजह से फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया है। इलाके में लगातार बर्फबारी हो रही है। इस वजह से हेलीकॉप्टर वहां नहीं जा सकता है।जहां पर ग्लेशियर फटा है वह ऐसा इलाका है जो नो नेटवर्क जोन है। सेटेलाइट फोन भी वहां पर काम नहीं कर रहे हैं। हादसे का शिकार हुई टीम के साथ कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। हमारी कोशिश है कि सभी को रेस्क्यू किया जा सके। अब तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। इस बारे में ताजा अपडेट मिलने पर मीडिया को सूचित किया जाएगा।

avalanche

Image Source : INDIA ATV

हिमस्खलन

सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।

इस एनडीआरएफ की टीम को भी घटनास्थल की ओर मूव कर दिया गया है। बदरीनाथ हाईवे के हनुमान चट्टी से आगे बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से एनडीआरएफ की टीम माणा कैंप तक भी नहीं पहुंच पाई है।

Latest India News

Source link

Jb News 24x7
Author: Jb News 24x7

Leave a Comment

और पढ़ें

जम्मू, 25 सितंबर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने गुरुवार को लद्दाख के लेह शहर में हुई हिंसा पर चिंता व्यक्त की और केंद्र से आंदोलनकारी युवाओं की संवैधानिक सुरक्षा उपायों सहित उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उनकी मांगों पर सावधानीपूर्वक विचार करने का आग्रह किया।अंतिम डोगरा शासक के पुत्र ने लद्दाख के लोगों से शांत रहने और शांतिपूर्वक अपनी मांगों को व्यक्त करने की भी अपील की।​​सिंह ने यहां एक बयान में कहा, “लद्दाख में हाल ही में हुई अशांति से मैं बहुत व्यथित हूं, जिसके परिणामस्वरूप चार लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। 1947 से ही लद्दाख के लोग पूरी तरह से भारत समर्थक रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर हमेशा सुरक्षा बलों की मदद की है।”उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि लद्दाख के युवा इस बात से बहुत नाराज हैं कि उनके रोजगार के अवसर गायब होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा,”एक बात यह है कि अब उनके पास लोक सेवा आयोग नहीं है, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करनी पड़ती है। संविधान की छठी अनुसूची जैसी किसी चीज़ में शामिल करना एक उचित समाधान प्रतीत होता है

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार चुनाव को लेकर तेज राजनीतिक सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को बिहार विधानसभा चुनाव में सह प्रभारी नियुक्त किया है।